घाघरा के तटीय क्षेत्रों में वस्त्र एवं खाद्य सामग्री वितरण कैंप का शुभारंभ कर कपड़े वितरित



घाघरा के तटीय क्षेत्रों में वस्त्र एवं खाद्य सामग्री वितरण कैंप का शुभारंभ कर कपड़े वितरित

अनिल कनौजिया 

बाराबंकी रामनगर। बाढ़ क्षेत्र में आने वाले घाघरा के तटीय क्षेत्रों में विगत वर्षों की भांति ही राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान में अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में वस्त्र वितरण व खाद्यान्न वितरण कैंपों का शुभारंभ किया गया।

रामनगर अंतर्गत भिखारी पुरवा स्थिति ग्राम पंचायत भवन में तथा घाघरा के तटीय ग्राम बतनेरा में व हेतमापुर धाम में आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को भारी मात्रा में वस्त्र वितरण किया गया, महिलाओं को साड़ी, बच्चों व पुरुषों को अलग अलग कपड़े प्रदान किए गये ।साथ ही सभी बच्चों को बिस्कुट आदि वितरण किया गया।

मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि विगत दो दशकों से चले आ रहे सहायता कैंपों की श्रंखला में अगले सप्ताह निशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में कमला प्रसाद विश्वकर्मा, आशुतोष कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुन्नू , राजेश कुमार, अरविंद श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव,एन के तिवारी ने विशेष सहयोग प्रदान किया।